Home जानकारों की राय नाम चुनें कवी कुमार Kavee Kumar निफ्टी में और 200-300 अंक की गिरावट संभव
Banner
Banner
Banner
निफ्टी में और 200-300 अंक की गिरावट संभव Print E-mail

कवि कुमार, सीईओ, मल्टीपल एक्स कैपिटल 

मुझे इस समय शेयर बाजार की हालत बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही है और यहाँ से और ज्यादा गिरावट की आशंका दिख रही है।

पिछले 3 महीनों से बाजार को फिसलने से रोका जा रहा था, मानो एक पतंग किसी ने पकड़ रखी हो। वह पतंग अचानक हाथ से छूट गयी है।
हमें यह समझना होगा कि विश्व का संकट खत्म नहीं हो पाया है और उसके असर से बचना मुश्किल है। बाजार में कमजोरी आने की संभावना काफी समय से थी और अब वही हो रहा है।
मेरा अंदाजा है कि निफ्टी में यहाँ से और 200-300 अंक की कमजोरी आ सकती है। अगर निफ्टी में ज्यादा बड़ी गिरावट नहीं भी आये और यह 5000 के आसपास कहीं रुक भी जाये, लेकिन छोटे-मँझोले शेयरों की काफी पिटाई हो सकती है। जो शेयर बाजार की तुलना में ज्यादा तेज भाग रहे थे, अब वही शेयर ज्यादा पिटेंगे।
फिलहाल भारतीय बाजार के सामने केवल एक अच्छी खबर मई के अंतिम हफ्ते में आ सकती है, जब मानसून केरल में आ जायेगा। तब बाजार को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन तब तक बाजार ठंडा ही रहेगा। पहले यह हो रहा था कि थोड़ा भी नीचे जाते ही खरीदारी उभर रही थी। लेकिन अब इसका उल्टा होगा और थोड़ा भी ऊपर आते ही बिकवाली बढ़ जायेगी। (शेयर मंथन, 05 मई 2010)

Last Updated ( Wednesday, 22 September 2010 11:17 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.