Home जानकारों की राय नाम चुनें कवी कुमार Kavee Kumar निफ्टी 5200-5300 तक फिसलने का अंदेशा
Banner
Banner
Banner
निफ्टी 5200-5300 तक फिसलने का अंदेशा Print E-mail

कवि कुमार, सीईओ, मल्टीपल एक्स कैपिटल

मुझे लगता है कि भारतीय शेयर बाजार मध्यम अवधि के लिए अपने शिखर पर आ चुका है और यहाँ से नीचे पलटने की काफी संभावना है।

मेरा अनुमान है कि निफ्टी (Nifty) यहाँ से पलट कर मध्यम अवधि के निचले स्तरों की ओर जायेगा और 5200-5300 तक फिसलेगा। हालाँकि मुझे यह बात पिछले 300 अंकों से ही लगती रही है और अब तक मैं गलत रहा। लेकिन अब बाजार में गिरावट का खतरा काफी ज्यादा है। इस गिरावट में सेंसेक्स (Sensex) 17,000 से 18,000 तक फिसल सकता है।
मुझे नहीं लगता कि बाजार अपनी मौजूदा उछाल में जनवरी 2008 के ऐतिहासिक शिखरों को छू पायेगा। उससे पहले ही यह मध्यम अवधि के निचले स्तरों की ओर लौटेगा। बाजार में यह तेजी केवल नकदी (लिक्विडिटी) के जोर पर चल रही है।
लेकिन अगर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की 7-8 अरब डॉलर की खरीदारी बाजार को इतना उछाल सकती है तो वापस उनकी बिकवाली शुरू होने पर बाजार कितना गिरेगा, इसका अंदाजा लगा लें। उस समय खरीदने वाला कौन होगा? घरेलू संस्थाएँ तो लगातार बिकवाली ही कर रही हैं। और अगर एफआईआई बिकवाली नहीं भी करें तो केवल उनकी खरीदारी रुक जाने पर ही बाजार नीचे आ जायेगा। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2010)

Last Updated ( Wednesday, 22 September 2010 11:19 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.