Home जानकारों की राय नाम चुनें पशुपति सुब्रमण्यम Pisupati Subramanyam निफ्टी (Nifty) सेट्लमेंट 6000 के नीचे होने की आशंका
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) सेट्लमेंट 6000 के नीचे होने की आशंका Print E-mail

पशुपति सुब्रमण्यम, सीईओ, आईटीआई फाइनेंशियल सर्विसेज : आज भारतीय शेयर बाजार सपाट रहने की संभावना है और निफ्टी का दायरा 5950-6050 के बीच रह सकता है।

छोटी अवधि में बाजार मुझे ज्यादा ऊपर जाता नहीं दिखता। दरअसल नयी तेजी की कोई वजह (ट्रिगर) नहीं दिख रही है। बाजार को निचले स्तरों पर समर्थन तो मिल रहा है, लेकिन थोड़ा ऊपर बढ़ने पर ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाता है।
दूसरी ओर विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) नकद में लगातार बिकवाली ही कर रहे हैं। उनकी सक्रियता 15 जनवरी के बाद नये फंड आवंटन के बाद ही बढ़ेगी। जनवरी के दूसरे हफ्ते तक तीसरी तिमाही के नतीजे भी आने लगेंगे। तभी बाजार की तस्वीर ज्यादा साफ होगी। मुझे लगता है कि दिसंबर सीरीज का निपटान 5850-5950 के बीच हो सकता है।
अभी इस्पात (Steel) और बैंकिंग (Banking) क्षेत्र मजबूत लग रहे हैं। इस्पात इंडस्ट्रीज (Ispat Industries) को खरीदने का सौदा जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के लिए ज्यादा फायदेमंद रहने की उम्मीद है। कंपनी को इससे अपने उत्पाद बेहतर करने में मदद मिलेगी। वहीं बैंकिग क्षेत्र के शेयरों को इस तिमाही में ज्यादा प्रोविजनिंग का दबाव झेलना पड़ सकता है। लेकिन बाजार इसे पहले से ही मान कर चल रहा है।
मौजूदा तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के पेट्रोलियम मार्जिन में सुधार दिख सकता है। ऐसे में 1-2 महीने की अवधि में रिलायंस 1200 रुपये तक जा सकता है। वहीं रियल एस्टेट क्षेत्र से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। इनके तिमाही नतीजे कमजोर रहने की आशंका है और इस क्षेत्र के शेयर 50% तक भी टूट सकते हैं। (Pisupati Subramanyam, CEO, ITI Financial Services)
(शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2010)

Last Updated ( Wednesday, 22 December 2010 09:36 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.