Home जानकारों की राय नाम चुनें पशुपति सुब्रमण्यम Pisupati Subramanyam भारतीय बाजारों के सपाट रहने की संभावना
Banner
Banner
Banner
भारतीय बाजारों के सपाट रहने की संभावना Print E-mail

पशुपति सुब्रमण्यम, रिसर्च प्रमुख, वेंचुरा सिक्योरिटीज

अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों में सुस्ती दिख रही है।

ऐसे माहौल में आज भारतीय शेयर बाजारों के सपाट रहने की संभावना है, हालाँकि कारोबार में उतार-चढ़ाव का क्रम देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को बाजारों में आयी तेजी को देखने से पता चलता है कि सेंसेक्स में 15,000 के आसपास या इसके ऊपर खरीदारी आने के आसार कम ही हैं। इसलिए ऐसा अनुमान है कि आम बजट के आने से पहले सेंसेक्स 14,250-14,750 के दायरे में घूमता रहेगा।
आम बजट पेश होने में 5 सत्र बाकी हैं और इस दौरान बाजारों में किसी खास तेजी या किसी खास गिरावट की संभावना नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से कोई नकारात्मक खबर नहीं है और हमारे यहाँ भी इस तरह के कोई संकेत नहीं हैं। बाजारों की अगली चाल बजट के बाद ही देखने को मिलेगी। आने वाले बजट के बाजारों की भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप रहने का अनुमान है। साथ ही यह भी सच है कि सारी अपेक्षाएँ पूरी नहीं होतीं। लेकिन ऐसे हालात में भी हमारे शेयर बाजारों में अधिक गिरावट के आसार नहीं हैं। निराशा आने की हालत में सेंसेक्स 14,000-14,250 के दायरे तक गिर सकता है।

Last Updated ( Monday, 29 June 2009 09:07 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.