Home जानकारों की राय नाम चुनें पशुपति सुब्रमण्यम Pisupati Subramanyam भारतीय बाजारों के नीचे खुलने की संभावना
Banner
Banner
Banner
भारतीय बाजारों के नीचे खुलने की संभावना Print E-mail

पशुपति सुब्रमण्यम, रिसर्च प्रमुख, वेंचुरा सिक्योरिटीज

शुक्रवार को शेयर बाजारों के बंद होने के बाद घोषित रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे उम्मीद से खराब होने की वजह से आज भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ होने की संभावना है।

हालाँकि शुरुआती कमजोरी के अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है और आज दिन भर हमारे बाजार एक दायरे में रह सकते हैं। ऐसी संभावना है कि हमारे बाजारों में ऊपर के स्तरों पर बिकवाली आ जाये। सेंसेक्स में 15,600 के स्तर के आसपास मुनाफावसूली का दबाव आ सकता है। नीचे की ओर इसके लिए 15,000 के आसपास समर्थन है और अगले कुछ दिनों तक सेंसेक्स के इसके नीचे जाने की संभावना नहीं दिख रही है। वायदा कारोबार के अगस्त सीरीज की एक्सपायरी गुरुवार को है और हो सकता है कि तब तक भारतीय बाजार एक दायरे में रहे। हालाँकि यदि कोई अच्छी या खराब खबर आ गयी, तो ये दायरे टूट भी सकते हैं। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2009)

Last Updated ( Monday, 27 July 2009 09:12 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.