Banner
Banner
Banner
निफ्टी करीब 50-60 अंक ऊपर खुलेगा Print E-mail

पशुपति सुब्रह्मण्यम, रिसर्च प्रमुख, वेंचुरा सिक्योरिटीज

15 दिसंबर 2008: एशियाई बाजारों में सप्ताह के पहले दिन के कारोबार की बेहतर शुरुआत होने से संभावना लग रही है कि हमारे शेयर बाजार भी मजबूती के साथ खुलेंगे। निफ्टी करीब 50-60 अंक और सेंसेक्स करीब 150 अंक ऊपर खुल सकते हैं। लेकिन इसके बाद बाजारों की दिशा इस बात से तय होगी कि अग्रिम कर (एडवांस टैक्स) के आँकड़े कैसे आते हैं। 
यदि अग्रिम कर के आँकड़े अनुमान के मुताबिक रहते हैं तो हमारे शेयर बाजारों में अच्छी मजबूती देखने को मिल सकती है। 
अमेरिकी सरकार ने ऑटो कंपनियों को सहायता देने की बात जरूर कही है, लेकिन उस सहायता का स्वरूप अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अमेरिकी सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता का सीधा असर हमारे बाजारों पर शायद न पड़े, लेकिन ऐसी बातों से लोगों की भावनाओं पर असर निश्चित तौर पर पड़ता है। जहाँ तक विदेशी संस्थागत निवेशकों का सवाल है, वे दिसंबर महीने के अंत तक देखो और इंतजार करो की नीति अपना सकते हैं। मेरा मानना है कि अगले दो-तीन हफ्तों तक बाजार में कारोबार की मात्रा कम रह सकती है।

Last Updated ( Wednesday, 17 December 2008 18:57 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.