Home जानकारों की राय नाम चुनें पशुपति सुब्रमण्यम Pisupati Subramanyam भारतीय बाजारों के सपाट रहने की संभावना
Banner
Banner
Banner
भारतीय बाजारों के सपाट रहने की संभावना Print E-mail

पशुपति सुब्रमण्यम, रिसर्च प्रमुख, वेंचुरा सिक्योरिटीज

कमजोर एशियाई संकेतों के मद्देनजर हमारे बाजारों में गिरावट के साथ शुरुआत की संभावना है, लेकिन बाद में इनके सँभलने की उम्मीद है।

निचले स्तरों पर बाजारों में खरीदारी आने की उम्मीद है, जबकि ऊपरी स्तरों पर इनमें मुनाफावसूली आ सकती है। इस तरह कुल मिला कर भारतीय बाजारों के सपाट और एक दायरे में रहने की संभावना है। निफ्टी के आज 4,550-4,600 के दायरे में रहने के आसार हैं। इस समय हमारे बाजारों के नीचे जाने या ऊपर जाने का कोई कारण नहीं दिख रहा। बाजारों में जब इस तरह की स्थिति होती है, तो कुल मिला कर बाजारों का रुख नकारात्मक ही होता है। मानसून की चिंता काफी हद तक बाजारों की भावना में शामिल हो चुकी है। एफएमसीजी क्षेत्र में मुनाफावसूली आने की संभावना है, क्योंकि सूखे की वजह से ग्रामीण क्षेत्र में माँग में कमी आ सकती है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2009)

Last Updated ( Monday, 17 August 2009 09:23 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.