|
सपाट से नकारात्मक लग रहे हैं भारतीय बाजार |
|
|
पशुपति सुब्रमण्यम, रिसर्च प्रमुख, वेंचुरा सिक्योरिटीजकल अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार सपाट रहे थे।
आज सुबह एशियाई शेयर बाजारों में भी इसी तरह की चाल दिख रही है। ऐसे में आज हमारे बाजारों के सपाट से नकारात्मक रहने के आसार लग रहे हैं। आने वाले समय में निफ्टी के 4,700-5,000 के दायरे में रहने की संभावना है। यह सिलसिला तब तक चलेगा, जब तक बाजार की दिशा को बदलने के लिए कोई खास खबर न आ जाये। इस समय बाजार के बारे में ऐसी बातें कही जा रही हैं कि ये बुनियादी बातों की तुलना में अधिक बढ़ गये हैं। लेकिन मेरा मानना है कि कॉर्पोरेट जगत के दूसरी तिमाही के नतीजों के आने के बाद ही वास्तविक हालात पता चलेंगे। हो सकता है कि नतीजे उम्मीद से बेहतर आयें और बाजारों की इस बढ़त को उचित साबित कर दें। लेकिन यदि नतीजे उतने बेहतर नहीं आये, तो कहा जा सकता है कि यह बढ़त फिलहाल के लिए अधिक है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2009) |
|
Last Updated ( Tuesday, 22 September 2009 09:38 )
|