|
निफ्टी के लिए 5,200 के आसपास दबाव |
|
|
पशुपति सुब्रमण्यम, रिसर्च प्रमुख, वेंचुरा सिक्योरिटीज
अक्टूबर महीने के दौरान निफ्टी को 5,200 के स्तर के आसपास दबाव देखने को मिल सकता है। इस समय सभी अच्छी खबरें बाजार की भावना में शामिल हो चुकी हैं।
अक्टूबर में निफ्टी को नीचे की ओर 4,800 पर समर्थन मिलने की संभावना है। इस तरह इस दौरान निफ्टी के मोटे तौर पर 4,800-5,200 के दायरे में रहने के आसार हैं। हालाँकि इस समय हमारे शेयर बाजार में तेजी का दौर चल रहा है, लेकिन यह केवल नकदी पर आधारित है। ऐसे में इस महीने में मुनाफावसूली की संभावना भी प्रबल है। ऐसा नहीं है कि हमारी अर्थव्यवस्था की सारी दिक्कतें दूर हो गयी हैं। राजकोषीय घाटा अभी भी एक बड़ी समस्या बना हुआ है। महँगाई दर में बढ़ोतरी होने लगी है और आने वाले समय में इसके और बढ़ने के आसार हैं। साथ ही यह संभावना भी है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ब्याज दरों में कुछ बढ़ोतरी करे। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2009) |
|
Last Updated ( Monday, 12 October 2009 15:29 )
|