|
आज ठंडा रह सकता है भारतीय शेयर बाजार |
|
|
पशुपति सुब्रह्मण्यम, रिसर्च प्रमुख, वेंचुरा सिक्योरिटीज
मुझे लगता है कि आज भारतीय बाजार में कुछ ज्यादा कारोबार नहीं दिखायी देगा।
भारतीय बाजारों में सपाट से हल्की कमजोरी का रुख दिख सकता है। अमेरिकी बाजारों में मजबूती और एशियायी बाजारों में मिल-जुले कारोबार से भी भारतीय बाजारों में ठंडे कारोबार की उम्मीद है। बाजार को हरकत में लाने के लिए कोई संकेत मौजूद नहीं है। बार्कलेज पर सेबी द्वारा प्रतिबंध लगाये जाने का असर एफआईआई पर नहीं दिखेगा। हालाँकि, आज महिंद्रा सत्यम के शेयरों में 3-4% का उछाल दिख सकता है। कल यूपेड के साथ समझौता हो जाने से सत्यम में आज मजबूती दिखेगी। आज निफ्टी 5050-4950 के दायरे में कारोबार कर सकता है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2009) |
|
Last Updated ( Thursday, 10 December 2009 10:08 )
|