|
बाजारों के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद |
|
|
आशीष कपूर, सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे
अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों से मिल रहे बेहतर संकेतों के मद्देनजर आज भारतीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के साथ खुलने की उम्मीद है।
लेकिन मानसून को ले कर जिस तरह की चिंताएँ हैं, उनकी वजह से आज दिन में हमारे शेयर बाजारों के कारोबार में बिकवाली का दबाव आ सकता है। वायदा कारोबार के एक्सपायरी का दिन होने की वजह से आज सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अभी जिस तरह का माहौल है, उसे देख कर लगता है कि वायदा कारोबार में एक्सपायरी अच्छे नोट पर होगी। हालाँकि यह देखने वाली बात होगी कि आज हमारे शेयर बाजार किस रुख के साथ बंद होते हैं। यदि मानसून को ले कर चिताएँ बरकरार रहीं, तो बजट से पहले तक निफ्टी के नीचे की ओर 4,100 तक जाने की संभावना है। ऊपर की ओर यह 4,500-4,550 तक बढ़ सकता है। आगामी बजट में की जाने वाली घोषणाएँ इस समय कमोबेश भारतीय शेयर बाजारों की भावना में शामिल हैं। |
|
Last Updated ( Thursday, 25 June 2009 09:18 )
|