|
आईटी क्षेत्र में निवेश का अच्छा मौका |
|
|
|
आशीष कपूर, सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे
वायदा कारोबार की अगस्त सीरीज सकारात्मक संकेतों के साथ खत्म हुई है।
हालाँकि कल के अंतर्राष्ट्रीय संकेत बहुत अच्छे नहीं थे, फिर भी बाजार बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। सितंबर सीरीज के लिये कल की बढ़त सकारात्मक संकेत है, बशर्ते कोई बड़ी नकारात्मक ख़बर न आ जाये। सितंबर के दौरान बाजार का पिछले तीन महीने का दायरा टूट सकता है। आईटी क्षेत्र इस समय निवेश के लिए सबसे बढ़िया है, क्योंकि यह कमजोर मानसून और बढ़ती महंगाई से बेअसर है। बैंकिंग, ऑटो और कृषि कमोडिटी क्षेत्रों में भी खरीद के अच्छे मौके हैं। बड़ी कंपनियों के शेयर काफी चढ़ चुके हैं, ऐसे में मँझोले शेयरों में निवेश किया जा सकता है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2009) |
|
Last Updated ( Friday, 28 August 2009 09:50 )
|