Home जानकारों की राय नाम चुनें आशीष कपूर Ashish Kapur रियल्टी, बैंकिंग, ऑटो में निवेश बेहतर: आशीष कपूर
Banner
Banner
Banner
रियल्टी, बैंकिंग, ऑटो में निवेश बेहतर: आशीष कपूर Print E-mail

इन्वेस्ट शॉपे के सीईओ आशीष कपूर का मानना है कि बाजार इस समय अपनी दिशा को लेकर उलझन में दिख रहा है।

बाजार तेजी से ऊपर या नीचे जा सकता है। ऐसी कोई नयी चाल पकड़ने से पहले बाजार अभी कुछ और दिन इसी दायरे में घूमता रह सकता है। आशीष कपूर का कहना है कि छोटे समय के लिए फंडामेंटल से कहीं अधिक अहम भूमिका नकदी के प्रवाह की रहेगी। ऐसे में थोड़े समय के लिए बाजार की दिशा ऊपर की ओर रह सकती है। लेकिन इसके बाद तेज गिरावट की आशंका है। पारंपरिक निवेशकों के लिए उनकी सलाह है कि वे इन स्तरों पर थोड़ी-थोड़ी मुनाफावसूली करते रहें और नयी खरीदारी से बचें। वहीं जोखिम ले सकने वाले निवेशक अपना पुराना निवेश बनाये रख सकते हैं। वहीं कारोबारियों के लिए उनकी सलाह यह है कि वे घाटा काटने का स्तर तय करके खरीदारी सौदे करें। उनके मुताबिक रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में तेजी लौटती दिख रही है। इसके साथ ही बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में भी तेजी बनी रह सकती है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2009)

Last Updated ( Monday, 07 September 2009 10:35 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.