Home जानकारों की राय नाम चुनें आशीष कपूर Ashish Kapur कमजोर खुलेंगे भारतीय शेयर बाजार
Banner
Banner
Banner
कमजोर खुलेंगे भारतीय शेयर बाजार Print E-mail

आशीष कपूर, सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे

आज कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार कुछ नरम ही खुलेंगे।

लेकिन हमारे बाजार सीमित दायरे के अंदर बँधे रहेंगे और ऊपर या नीचे की कोई एक दिशा पकड़ने में कुछ वक्त लग सकता है। जिस तरह से भारतीय बाजारों में नकदी आ रही है, उससे लगता है कि नीचे की ओर बाजार को काफी सहारा मिलेगा। इसलिए संभावना यही है कि बाजार में नयी चाल ऊपर की ओर ही आयेगी। लेकिन ऊपर की ओर कई महत्वपूर्ण बाधा स्तरों का गुच्छा बना है। इसके चलते जब तक कोई बड़ा सकारात्मक कारण सामने न आये, तब तक यहाँ से बाजार में ज्यादा बड़ी तेजी आनी भी मुश्किल लग रही है।
मूल्यांकन की बात करें तो हमारे बाजार अभी ज्यादा महँगे नहीं हैं तो सस्ते भी नहीं रह गये हैं। हमारा अनुमान यही है कि भारतीय बाजार अभी कुछ समय तक थोड़ा शांत ही रहेंगे और इसी तरह से कुछ समय गुजारेंगे। ऐसा तब तक चलेगा, जब तक मूल्यांकन दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजों के चलते फिर से आकर्षक नजर न आने लगें या कोई और सकारात्मक बात सामने न आये। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2009)

Last Updated ( Monday, 14 September 2009 09:50 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.