Home जानकारों की राय नाम चुनें आशीष कपूर Ashish Kapur गिरावट ज्यादा नहीं, बाजार ऊपर जाने की उम्मीद
Banner
Banner
Banner
गिरावट ज्यादा नहीं, बाजार ऊपर जाने की उम्मीद Print E-mail

आशीष कपूर, सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे

अभी बाजार में उतार-चढ़ाव काफी लग रहा है, और बाजार को कुछ झटके लग सकते हैं।

लेकिन ये झटके ज्यादा गहरे नहीं होंगे और मेरी सलाह ऐसी किसी गिरावट पर खरीदारी करने की ही होगी। दरअसल इस समय काफी लोग इंतजार कर रहे हैं कि गिरावट आये तो वे खरीदारी करें। लेकिन बाजार सबको खुश नहीं कर सकता। ऐसा नहीं हो सकता कि आपको खरीदारी करनी है इसलिए निफ्टी 4000-4200 पर आ जाये और जब आप खरीदारी पूरी कर लें तो बाजार फिर चढ़ जाये। निफ्टी 4500 के नीचे गिरा तो फिर शायद 3500 के स्तर भी आ जायें।
बाजार को इस समय अगर वाकई गिरना है तो यह गिरावट काफी बड़ी होनी चाहिए। और नहीं, तो बाजार में काफी तेजी आनी चाहिए। मेरा मानना है कि बड़ी गिरावट की संभावना केवल 20% और अच्छी तेजी की संभावना 80% है। एक तो बाजार में काफी नकदी आ रही है, दूसरे आर्थिक संकेतों से भी इस समय किसी बड़ी गिरावट का कोई कारण नहीं बनता है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2009)

Last Updated ( Friday, 13 November 2009 10:04 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.