Home जानकारों की राय नाम चुनें आशीष कपूर Ashish Kapur उतार-चढ़ाव रहेगा, पर ऊपर टिकेगा बाजार
Banner
Banner
उतार-चढ़ाव रहेगा, पर ऊपर टिकेगा बाजार Print E-mail

आशीष कपूर, सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे

वैश्विक बाजारों से मिल रहे संकेतों से भारतीय शेयर बाजारों में भी मजबूती रहने की उम्मीद है।

अभी बाजार की दिशा ठीक ही रहनी चाहिए, लेकिन उतार-चढ़ाव रहेगा। इसका कारण यह है कि बजट से लेकर अब तक करीब 6% की तेजी आ चुकी है। बाजार की हालात में कोई बड़ा बुनियादी बदलाव नहीं होने के बावजूद यह तेजी आयी, क्योंकि बजट के पहले काफी निराशाजनक माहौल बन गया था। अब मुनाफावसूली आने और बिकवाली सौदे कटने (शॉर्ट कवरिंग) का दौर पूरा होने के बाद बाजार में एक स्वाभाविक नरमी आ सकती है। साथ ही कुछ अंतरराष्ट्रीय चिंताएँ आ सकती हैं।
इसीलिए आगे बाजार में हलचल रहने की आशंका है, लेकिन आखिरकार इसके ऊपरी स्तरों पर टिके रहने की उम्मीद ज्यादा दिख रही है। मार्च महीने में निफ्टी 4900 से 5300 के दायरे में रह सकता है। अगर जुलाई तक की बात करें तो 4800-5500 तक का दायरा हो सकता है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति ज्यादा बिगड़ जाये तो बात अलग है, वरना मुझे नहीं लगता कि निफ्टी 4800 के स्तर के नीचे जायेगा।
बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, सीमेंट, धातु और ऑटो क्षेत्र अभी ज्यादा अच्छे लग रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2010)

Last Updated ( Monday, 08 March 2010 10:09 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner