Home जानकारों की राय नाम चुनें आशीष कपूर Ashish Kapur आज भारतीय बाजार भी कमजोर ही रहेगा
Banner
Banner
Banner
आज भारतीय बाजार भी कमजोर ही रहेगा Print E-mail

आशीष कपूर, सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे

भारतीय शेयर बाजार आज कमजोर रहने की आशंका है, क्योंकि ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में नकारात्मक रुझान दिख रहा है।

ऐसे में अपने बाजार भी थोड़े कमजोर रह सकते हैं। मुझे लगता है कि अगले कुछ दिनों में बाजार में कुछ खास हलचल नहीं रहेगी। बाजार के एक सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है। मुझे लगता है कि 29 अप्रैल को निफ्टी का निपटान (सेटलमेंट) 5300 के आसपास ही होगा।
मुझे ऑटो, बैंकिंग, आईटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र बेहतर नजर आ रहे हैं। किसी भी गिरावट पर इन क्षेत्रों में खरीदारी की जानी चाहिए। आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में अच्छे मुनाफे की उम्मीद की जा सकती है।
मौसम विभाग ने मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान जताया है, लेकिन इसका अब बाजार पर कोई खास असर नहीं दिखेगा। इसका जो भी असर दिखना था, वह सोमवार को दिख चुका है। लेकिन अगर मॉनसून कमजोर रहने का अनुमान आता तो बाजार में कमजोरी बढ़ सकती थी। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2010)

Last Updated ( Tuesday, 27 April 2010 09:43 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.