Home जानकारों की राय नाम चुनें आशीष कपूर Ashish Kapur बाजार को किसी बड़ी खबर का इंतजार
Banner
Banner
Banner
बाजार को किसी बड़ी खबर का इंतजार Print E-mail

आशीष कपूर, सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे

बाजार में मुझे आज कुछ खास हलचल नहीं दिख रही है।

बाजार एक बेहद सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है। मुझे लगता है कि आज निफ्टी का दायरा काफी छोटा रहेगा। महँगाई के अप्रैल के आँकड़े आज आने वाले हैं। मुझे लगता है कि इन आँकड़ों से भी बाजार पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। ये आँकड़े जिस समय आयेंगे, ठीक उस समय भले ही थोड़ा-सा असर दिखे। लेकिन ये बाजार को ज्यादा देर तक प्रभावित नहीं करेंगे।
मुझे लगता है कि बाजार में हलचल की कोई बड़ी वजह फिलहाल नहीं दिख रही है। किसी क्षेत्र विशेष में भी कोई खास हलचल नहीं दिख रही है। ऐसे में दायरे का कारोबार अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। यूरोपीय कर्ज संकट की चिंताएँ भी कम हो गयी हैं। ऐसे में बाजार को अब किसी बड़ी खबर का इंतजार है। इसके बाद ही बाजार दायरे से निकल सकेगा। (शेयर मंथन, 14 मई 2010)

Last Updated ( Friday, 14 May 2010 09:46 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.