|
आज निफ्टी (Nifty) 5470-5520 के बीच |
|
|
आशीष कपूर, सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे
बाजार काफी मजबूत लग रहा हैं और निफ्टी (Nifty) के लिए आज का दायरा 5470-5520 के बीच रह सकता है।
वैसे यह कहना तो थोड़ा मुश्किल है कि अगले 10-15 दिनों में बाजार का रुझान कैसा रहेगा। लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका कम ही है। मैं निफ्टी को 5300 के नीचे जाता नहीं देख रहा। मुझे लगता है कि बैंकिंग और ऑटो क्षेत्र में अभी तेजी की काफी गुंजाइश बाकी है। ऑटो क्षेत्र के अगस्त के बिक्री आँकड़े भी अच्छे हैं। ऐसे में इन दोनों क्षेत्रों में निवेश किया जा सकता है। वहीं रियल्टी क्षेत्र मुझे थोड़ा कमजोर लग रहा है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 02 September 2010 09:33 )
|