Home जानकारों की राय नाम चुनें आशु मदान Ashu Madan निफ्टी (Nifty) 5300 के नीचे जाने की आशंका नहीं
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) 5300 के नीचे जाने की आशंका नहीं Print E-mail

आशु मदान, सीओओ, रेलिगेयर सिक्योरिटीज : निफ्टी के लिए आज का दायरा 5425-5500 के बीच रह सकता है।

जापान में भूकंप और सुनामी का जो असर होना था, वह शुक्रवार को ही हो गया। भारतीय बाजार पर आज इसका कोई खास असर पड़ने की आशंका कम है।
छोटी अवधि के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा और बाजार की दिशा अभी साफ नहीं है। इसके बावजूद मुझे बाजार में किसी बड़ी गिरावट का खतरा नहीं लगता। इसलिए मुझे मार्च के दौरान निफ्टी 5300 से नीचे फिसलता नहीं दिख रहा। इसी तरह निफ्टी का 5600 के ऊपर जाना भी मुश्किल लग रहा है। हालाँकि कच्चे तेल की कीमतें घटना बाजार के लिए सकारात्मक है।
इस बाजार में भी कमाई के अच्छे मौके हैं। मेरी सलाह है कि गिरावट आने पर चुनिंदा शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए। लेकिन अभी मेरे लिए यह कहना मुश्किल है कि किन क्षेत्रों खरीदारी के लिए चुनना चाहिए। (Ashu Madan, COO, Religare Securities)
(शेयर मंथन, 14 मार्च 2011)

Last Updated ( Monday, 14 March 2011 10:31 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.