Home जानकारों की राय नाम चुनें आशु मदान Ashu Madan भारतीय बाजारों के ऊपर खुलने की उम्मीद
Banner
Banner
Banner
भारतीय बाजारों के ऊपर खुलने की उम्मीद Print E-mail

आशु मदान, राष्ट्रीय प्रमुख (रिटेल), रेलिगेयर सिक्योरिटीज

आज भारतीय शेयर बाजारों के शुक्रवार के बंद स्तर से ऊपर खुलने की उम्मीद है।

दिन के दौरान हमारे शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ जाने की संभावना है। आज भारत सरकार का आम बजट पेश किया जायेगा। भारतीय बाजारों में आज का कारोबार किस रुख के साथ बंद होता है, यह देखने वाली बात होगी। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यह बजट शेयर बाजारों की अपेक्षाओं को पूरा कर पाता है या नहीं। यदि उम्मीद के अनुरूप बजट नहीं आया, तो हमारे शेयर बाजारों में गिरावट का रुख आ सकता है। आगे आने वाले दिनों में हमारे शेयर बाजारों की दिशा भी इसी बात पर निर्भर करेगी। ऐसे में आने वाले दिनों के बारे में कोई अनुमान व्यक्त करना काफी मुश्किल है।  
रेल बजट से कुछ दिन पहले इससे संबंधित शेयरों में तेजी का रुख आ गया था। लेकिन रेल बजट के दिन इन शेयरों में मुनाफावसूली आ गयी। बिकवाली सौदे कटने (शॉर्ट कवरिंग) की वजह से शुक्रवार को आखिरी घंटे-डेढ़ घंटे में हमारे बाजारों में तेजी आ गयी। आज पेश किये जाने वाले आम बजट की उम्मीदों की वजह से भी शुक्रवार को बाजारों में बढ़त देखी गयी थी। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2009)

Last Updated ( Monday, 06 July 2009 10:19 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.