Home जानकारों की राय नाम चुनें आशु मदान Ashu Madan जल्दी वापस सँभलने की उम्मीद नहीं
Banner
Banner
Banner
जल्दी वापस सँभलने की उम्मीद नहीं Print E-mail

आशु मदान, राष्ट्रीय प्रमुख (रिटेल), रेलिगेयर सिक्योरिटीज

बाजार में आज की स्थिति तो खराब ही लग रही है।

जो संकेत हैं, वे साफ ढंग से यही बता रहे हैं। लोगों को अभी जल्दी बाजार के वापस सँभलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। इस बात की काफी सँभावना है कि सेंसेक्स 15,000 तक फिसल जाये। इसी तरह निफ्टी के लिए 4,500 तक की संभावना दिख रही है।

अगर बाजार वहाँ तक फिसले तो क्या उन स्तरों पर खरीदारी करनी ठीक रहेगी, यह बात उस समय की स्थितियों को देख कर ही समझनी होगी। लेकिन अभी तो बाजार ठीक नहीं लग रहा है। बाजार में ज्यादा कमजोर स्थिति उन्हीं क्षेत्रों या शेयरों की रहेगी, जो पहले काफी उछले थे। इसमें रियल एस्टेट और धातु शेयरों के नाम लिये जा सकते हैं।
वायदा कारोबार में काफी कारोबारियों को आज नुकसान में अपने सौदे काटने पड़ेंगे, लेकिन कोई चारा नहीं है। उन्हें कोई राहत मिलने की उम्मीद तो नहीं दिख रही। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2009)

Last Updated ( Thursday, 29 October 2009 10:42 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.