|
जल्दी ही 5200 छू सकता है निफ्टी |
|
|
आशु मदान, सीओओ, रेलिगेयर सिक्योरिटीज
मुझे अभी बाजार में ज्यादा गिरावट की आशंका नहीं लग रही है। अगर आज के कारोबार की बात करूँ तो बाजार सकारात्मक रुझान के साथ एक दायरे में रह सकता है।
मुझे लगता है कि निफ्टी के लिए आज का दायरा 5000 से 5100 के बीच रहेगा। छोटी अवधि में बाजार मुझे सकारात्मक लग रहा है। मेरे हिसाब से निफ्टी अगले कुछ दिनों में फिर से 5200 का स्तर भी छू सकता है। हालाँकि अनिश्चतता भरे माहौल में बाजार कभी भी पलट सकता है। गिरावट की हालत में भी मुझे यह 4900 के नीचे जाता नहीं दिख रहा है। तेल क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में आज दबाव दिख रहा है। सरकार ने कल किरीट पारिख समिति की सिफारिशों पर विचार के लिए हुई बैठक में दाम बढ़ाने का प्रस्ताव टाल दिया। लेकिन मुझे लगता है कि तेल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में नयी खरीदारी की जा सकती है। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में भी निवेश किया जा सकता है। (शेयर मंथन, 08 जून 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 08 June 2010 09:43 )
|