|
आज शेयर बाजारों के ठंडा रहने की संभावना |
|
|
नितेश चांद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीजआज भारतीय शेयर बाजारों के ठंडा रहने की संभावना है और कोई खास हलचल होने की उम्मीद नहीं लग रही है।
हमारे शेयर बाजारों का रुझान थोड़ा नकारात्मक लग रहा है, क्योंकि बाजार तकनीकी तौर पर ओवरबॉट लग रहे हैं। ऐसे में मुनाफावसूली का माहौल बन सकता है और हेल्दी करेक्शन आ सकता है। यदि हम समर्थन स्तरों की बात करें, तो सेंसेक्स के लिए 14,300 पर अच्छा समर्थन है। सेंसेक्स के 14,300 के नीचे जाने की स्थिति में हमारे शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। इसके नीचे जाने पर सेंसेक्स के लिए अगला समर्थन स्तर 13,500 पर है। यदि हम बाधा की बात करें, तो इस समय सेंसेक्स के लिए 15,100 पर बाधा दिख रही है। यदि आने वाले समय में सेंसक्स 14,300-15,100 के इस दायरे को पार कर लेता है, तो इसकी बढ़त में मजबूती आ जायेगी। |