Home जानकारों की राय नाम चुनें नितेश चांद सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार की उम्मीद
Banner
Banner
Banner
सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार की उम्मीद Print E-mail

नितेश चांद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज

आज भारतीय शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद है।

मेरा मानना है कि आज दिन भर भारतीय बाजारों में सकारात्मक रुझान बना रहेगा और निफ्टी 4,250 के स्तर के ऊपर बने रहने में कामयाब हो सकता है। हालाँकि निफ्टी को 4,270-80 के स्तरों के आसपास बाधा मिल सकती है। इन दिनों पावर सेक्टर के शेयरों के बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना दिख रही है। यदि हम अगले एक हफ्ते की बात करें, तो निफ्टी ऊपर की ओर 4,400-4,480 तक जा सकता है, हालाँकि इन स्तरों पर इसे बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इन स्तरों को छूने के बाद हो सकता है कि हमारे बाजारों में सुधार (करेक्शन) आये। पिछले दिनों हमारे बाजारों में आयी तेजी का एक कारण तकनीकी उछाल रहा है, क्योंकि इस तेजी से पहले बाजारों में तीखी गिरावट आयी थी। बेहतर अंतरराष्ट्रीय संकेतों ने भी इस तेजी में योगदान दिया है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2009)

Last Updated ( Friday, 17 July 2009 09:39 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.