Home जानकारों की राय नाम चुनें नितेश चांद सीमित दायरे में कारोबार की संभावना
Banner
Banner
Banner
सीमित दायरे में कारोबार की संभावना Print E-mail

नितेश चांद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज

आज भारतीय शेयर बाजारों के सूचकांकों के एक दायरे में रहने की संभावना है।

यदि निफ्टी की बात करें, तो ऐसी संभावना है कि यह आज 4,350 के नीचे न जाये, लेकिन यह अधिक ऊपर जाता भी नहीं दिख रहा है। निफ्टी को ऊपर की ओर 4,450-65 के स्तरों पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। यदि हम आगे आने वाले एक-डेढ़ हफ्तों की बात करें, तो इसके लिए 4,350 का स्तर काफी महत्वपूर्ण दिख रहा है। यदि नीचे की ओर यह समर्थन स्तर टूट गया, तो यह 4,100-4,150 तक फिसल सकता है। इस समय ऐसा लग रहा है कि हमारे बाजार नयी चाल पकड़ने से पहले सुस्ता रहे हैं। यदि निफ्टी ऊपर की ओर 4,550 के आगे निकल गया, तो फिर से 4,700 तक जा सकता है। हमारे बाजारों के लिए ऊपर की ओर जो दायरा बन गया है, उसके टूटने की संभावना तभी बन सकती है, जब अच्छी खबरों की खुराक बाजार को मिलेगी। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2009)

Last Updated ( Thursday, 20 August 2009 09:14 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.