Home जानकारों की राय नाम चुनें नितेश चांद अभी सकारात्मक है भारतीय बाजारों की दिशा
Banner
Banner
Banner
अभी सकारात्मक है भारतीय बाजारों की दिशा Print E-mail

Nitesh Chandनितेश चांद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज

भारतीय शेयर बाजारों की दिशा अभी सकारात्मक है।

हालाँकि पिछले कुछ दिनों से बाजारों में कमजोरी दिख रही है। लेकिन इसकी वजह से भारतीय बाजारों की दिशा नहीं बदली है। जब तक निफ्टी में 4,900 के महत्वपूर्ण स्तर के ऊपर कारोबार होता है, तब तक यही माना जाना चाहिए कि भारतीय शेयर बाजारों का रुख सकारात्मक है। यदि बाजारों का रुख सकारात्मक बना रहा, तो सेंसेक्स ऊपर की ओर 18,000 के स्तर तक जा सकता है। लेकिन यदि निफ्टी में महत्वपूर्ण समर्थन टूटे, तो बाजारों में कमजोरी का रुख आ सकता है। इस कमजोरी की वजह से हो सकता है कि निफ्टी गिर कर 4,400 तक चला जाये। कॉर्पोरेट जगत से जुलाई-सितंबर तिमाही के बेहतर नतीजों की उम्मीद है। लेकिन यह बात बाजार की धारणा में कमोबेश शामिल है। असल में इस समय जितनी बेहतर बातें सामने दिख रही हैं, उनमें से अधिकांश बातें हमारे शेयर बाजार की धारणा में पहले से ही शामिल हैं। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2009)  

Last Updated ( Sunday, 25 October 2009 14:54 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.