Home जानकारों की राय नाम चुनें अरविंद पृथी इस साल सेंसेक्स छू सकता है 6,500
Banner
Banner
Banner
इस साल सेंसेक्स छू सकता है 6,500 Print E-mail

अरविंद पृथी, ब्रोकिंग हेड (दिल्ली), कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग

अभी शेयर बाजार में कमजोरी ही दिख रही है। एक दिन की चाल के बारे में अनुमान लगाना तो मुश्किल होता जा रहा है, बाजार की स्थिति फिलहाल कमजोर है। ऐसा लग रहा है कि बाजार में दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था भले ही मजबूत हो, लेकिन शेयर बाजार तभी आगे जा सकेगा जब विदेशी निवेशकों का पैसा फिर से लगना शुरू होगा। पहले भी हमारी सारी तेजी उन्हीं पर टिकी थी। जब तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में माहौल ठीक नहीं होता, तब तक उनका पैसा यहाँ नहीं आ सकेगा।
मेरा मानना है कि मार्च में बाजार में अच्छी-खासी कमजोरी आ सकती है और इस पूरे साल के दौरान बाजार में नयी जान आती नहीं दिख रही है। साल 2009 के दौरान सेंसेक्स 6,500 तक फिसल सकता है। आने वाले महीनों में कारोबार की मात्रा भी कम होती दिखेगी। बाजार में गिरावट आने पर उसका असर हर क्षेत्र पर होगा।
अगर किसी को लंबी अवधि के लिए पोर्टफोलिओ बनाना है तो उसे कम-से-कम 3 साल की अवधि रखनी होगी। ऐसे निवेशक अपनी पूँजी का 25% हिस्सा अभी बाजार में लगा सकते हैं, लेकिन केवल दिग्गज शेयरों में। छोटे और मँझोले शेयरों को बिल्कुल हाथ न लगायें।

Last Updated ( Friday, 27 February 2009 16:52 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.