Home जानकारों की राय नाम चुनें अरविंद पृथी निफ्टी (Nifty) 5450 के नीचे जाने पर और गिरावट : अरविंद पृथी (Arvind Pruth)
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) 5450 के नीचे जाने पर और गिरावट : अरविंद पृथी (Arvind Pruth) Print E-mail

अंतरराष्ट्रीय बाजारों के कमजोर संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार भी आज शुरुआती कारोबार में नीचे रहने की आशंका है।

छोटी अवधि में बाजार मोटे तौर पर कमजोर ही लग रहा है। निवेशकों को निफ्टी के लिए 5450 के स्तर पर नजर रखनी चाहिए। यह स्तर टूटने पर निफ्टी 5200 तक फिसल सकता है। ऊपर की ओर मैं निफ्टी को 5600 से ज्यादा आगे जाता नहीं देख रहा। इस स्तर पर निफ्टी को कड़ी बाधा मिलने की संभावना है।
दरअसल भारतीय बाजार को ऊपर ले जाने वाले कारण अभी नजर नहीं आ रहे हैं। बढ़ती महंगाई की वजह से ब्याज दरें और बढ़ने का खतरा बरकरार है। लेकिन असली दिक्कत यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का नया निवेश भारतीय बाजार में नहीं आ रहा है। एफआईआई अभी उभरते बाजारों के बदले विकसित बाजारों में निवेश करने पर जोर दे रहे हैं। एफआईआई के नये निवेश के बगैर भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी की उम्मीद कम ही है।
अभी किसी खास क्षेत्र के शेयरों पर ध्यान देने के बदले निफ्टी के दिग्गज शेयरों में निवेश की रणनीति बनानी चाहिए। वजह यह है कि तेजी आने पर पहले बड़े शेयरों में ही सबसे ज्यादा बढ़त दिखती है। अरविंद पृथी, वीपी, आईएफसीआई फाइनेंशियल सर्विसेज  (Arvind Pruth, VP, IFCI Financial Services)
(शेयर मंथन, 07 जून 2011)

Last Updated ( Tuesday, 07 June 2011 09:28 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.