Home जानकारों की राय नाम चुनें अरविंद पृथी भारतीय शेयर बाजारों के नीचे खुलने की संभावना
Banner
Banner
Banner
भारतीय शेयर बाजारों के नीचे खुलने की संभावना Print E-mail

अरविंद पृथी, ब्रोकिंग हेड (दिल्ली), कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग


कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के मद्देनजर आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों के नीचे खुलने की संभावना है।

भले ही आज सुबह एशियाई शेयर बाजार थोड़े बेहतर लग रहे हैं, लेकिन इनकी मजबूती कितनी देर टिक पायेगी, ये कहना मुश्किल है। कल हमारे शेयर बाजारों में जो कमजोरी रही थी, उसके पीछे भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों की गिरावट को ही प्रमुख कारण माना जा सकता है।
यदि हम आने वाले लोकसभा चुनावों तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख की बात करें, तो ये लोग कर्ज बाजार (डेट मार्केट) में पूँजी जरूर डाल सकते हैं, लेकिन इक्विटी बाजार में इनकी ओर से अधिक पूँजी डाले जाने की संभावना नहीं दिख रही है।
आने वाले चुनावों तक भारतीय शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव रहने की संभावना लग रही है। बीएसई सेंसेक्स नीचे की ओर 7,500 के आसपास तक जा सकता है, जबकि ऊपर की ओर अभी कुछ दिनों पहले बने 10,000 के स्तर से ऊपर जाने की संभावना नहीं दिख रही है। हमारे शेयर बाजार इस समय कारोबारी बाजार हैं और ऐसे में कारोबारी लोगों के लिए बेहतर स्थिति है और वे अपने दाँव लगा सकते हैं।  

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.