Home जानकारों की राय नाम चुनें अरविंद पृथी बाजारों में आज नरमी आने की संभावना
Banner
Banner
Banner
बाजारों में आज नरमी आने की संभावना Print E-mail

अरविंद पृथी, ब्रोकिंग हेड (दिल्ली), कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग

कल का कारोबार खत्म होने के समय भारतीय शेयर बाजारों का रुख सकारात्मक था।

पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद हमारे शेयर बाजारों में एक सुधार (करेक्शन) की गुंजाइश बनती दिख रही है। आज के लिए अंतरराष्ट्रीय संकेत सपाट दिख रहे हैं। ऐसे में भारतीय बाजारों में जो सुधार आना है, वह आज आ सकता है। बाजारों में पिछले दिनों सकारात्मक रुख रहा है और निफ्टी ने पिछले हफ्ते 4150 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर लिया था। यदि हमारे बाजारों को बेहतर अंतरराष्ट्रीय संकेतों का सहारा मिला, तो अगले एक-दो हफ्तों के लिए निफ्टी का लक्ष्य 4,600 का हो सकता है। अप्रैल-जून तिमाही के कॉर्पोरेट नतीजे बाजारों की उम्मीद से बेहतर ही रहे हैं। इन उम्मीद से बेहतर नतीजों की वजह से ही हमारे बाजारों में पिछले दिनों आयी मजबूती बरकरार रह पायी है। इस समय दिग्गज शेयरों पर दाँव लगाना अधिक बेहतर लग रहा है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2009)

Last Updated ( Tuesday, 21 July 2009 09:46 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.