Home जानकारों की राय नाम चुनें अरविंद पृथी खराब मानसून की वजह से चिंता का माहौल
Banner
Banner
Banner
खराब मानसून की वजह से चिंता का माहौल Print E-mail

अरविंद पृथी, ब्रोकिंग हेड (दिल्ली), कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग

हाल के दिनों में मजबूत वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का रुख देखा गया है।

इसकी वजह यह है कि हमारे बाजारों में कुछ खास चिंताएँ बरकरार हैं। कल औद्योगिक विकास दर के आँकड़े जारी किये गये, जो काफी उत्साहजनक रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद कल हमारे बाजारों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी, क्योंकि खराब मानसून की वजह से बाजार में इस समय चिंता का माहौल है। बाजार का यह मानना है कि कम बारिश की वजह से हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर बुरा असर पड़ सकता है।
इस समय निफ्टी के लिए 4,700 का स्तर दूर है, क्योंकि छोटी अवधि के लिहाज से दिक्कतें दिख रही हैं। आगे आने वाले दिनों में विद्युत उत्पादन के क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) के बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सलाह यही है कि वे बाजार में गिरावट आने की स्थिति में चुनिंदा खरीदारी करें। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2009)

Last Updated ( Thursday, 13 August 2009 09:21 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.