Home जानकारों की राय नाम चुनें अरविंद पृथी जमने की कोशिश कर रहे हैं बाजार
Banner
Banner
Banner
जमने की कोशिश कर रहे हैं बाजार Print E-mail

अरविंद पृथी, ब्रोकिंग हेड (दिल्ली), कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग

आने वाले समय में भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है।

इन दिनों हमारे बाजार के प्रमुख सूचकांक मौजूदा स्तरों के आसपास जमने की कोशिश (कंसोलिडेशन) कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से बाजार में जो मजबूती आयी है, उसके पीछे व्यवस्था में मौजूद नकदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दिग्गज शेयरों के बेहतर प्रदर्शन के बाद अब मँझोले शेयरों में बढ़त का रुख दिख रहा है।

कॉर्पोरेट जगत के जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे कमोबेश बाजार की भावना में शामिल हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आने वाली तेजी भारतीय शेयर बाजार को आगे की ओर ले जायेगी। निवेशकों के लिए सलाह है कि वे बाजार में आने वाली हर गिरावट पर खरीदारी करें। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2009)

Last Updated ( Wednesday, 07 October 2009 16:57 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.