Home जानकारों की राय नाम चुनें अरविंद पृथी बाधा से पहले अटके हैं भारतीय शेयर बाजार
Banner
Banner
Banner
बाधा से पहले अटके हैं भारतीय शेयर बाजार Print E-mail

अरविंद पृथी, ब्रोकिंग हेड (दिल्ली), कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग

इन्फोसिस के नतीजे उम्मीद से बेहतर हैं, और आज सुबह कुछ तेजी दिख सकती है।

 लेकिन सवाल यही है कि ये तेजी कितनी टिक पायेगी। यह इस बात पर निर्भर है कि इन नतीजों के चलते पूरे आईटी क्षेत्र की री-रेटिंग होती है या नहीं। कंपनी के मार्जिन में सुधार है, लेकिन ज्यादा नहीं। साथ ही, विश्व बाजारों में स्थिति इतनी नहीं सुधरी है कि री-रेटिंग हो सके। भारतीय बाजार अपने बाधा स्तरों से पहले अटका है। निफ्टी को 5,050 के ऊपर ले जाने वाली कोई बड़ी खबर नहीं आ रही है। रिलायंस का बोनस भी बाजार को प्रभावित नहीं कर पाया। मैंने देखा है कि रिलायंस में आम निवेशक कारोबारी सौदों (ट्रेडिंग) से पैसे नहीं बना पाता। इसमें केवल लंबे समय तक जमे रहने वाले निवेशक ही फायदा कमा सके हैं। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2009)

Last Updated ( Friday, 09 October 2009 10:51 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.