|
आज बाजार दायरे में ही, बड़ी गिरावट नहीं |
|
|
अरविंद पृथी, वीपी, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग
वायदा कारोबार में निपटान (सेटलमेंट) का दिन होने के कारण भारतीय बाजारों में आज उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।
कल ग्रीस संकट का असर दूसरे यूरोपीय देशों पर पड़ने की आशंका से बाजार में तेज बिकवाली रही थी। लेकिन आज वैसी स्थिति नहीं दिख रही है। बाजार में गिरावट रह सकती है, लेकिन मुझे किसी बड़ी गिरावट की आशंका नहीं नजर आ रही है। ऐसे में बाजार आज एक सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है। मई सीरीज के लिए काफी रोलओवर हुए हैं। निफ्टी की चाल को देखते हुए निफ्टी फ्यूचर का निपटान आज 5210-5215 के आसपास होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार बुनियादी तौर पर मजबूत है। अगर विदेशी बाजारों से कोई नकारात्मक संकेत नहीं मिलते हैं तो भारतीय बाजारों की दिशा ऊपर की ओर रहने की उम्मीद ज्यादा है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 29 April 2010 09:45 )
|