Home जानकारों की राय नाम चुनें अरविंद पृथी बाजार में गिरावट की आशंका ज्यादा
Banner
Banner
Banner
बाजार में गिरावट की आशंका ज्यादा Print E-mail

अरविंद पृथी, वीपी, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग

बाजार में आज सुबह हल्की तेजी दिख रही है।

मुझे लगता है कि ये कल की तीखी गिरावट के बाद छोटी-सी वापस उछाल (पुल बैक) वाली तेजी है। इस तेजी के ज्यादा खिंचने की उम्मीद कम ही है। भारतीय बाजार पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों का बहुत ज्यादा असर नजर आ रहा है। मेरे हिसाब से अगर दोपहर में यूरोपीय बाजार फिर गिरावट के साथ खुलते हैं तो अपने बाजारों में भी एक बार फिर बिकवाली शुरू हो सकती है।
मुझे लगता है कि वैश्विक बाजारों में जब तक अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक भारतीय बाजार में भी गिरावट का दौर जारी रहेगा। गिरावट के इस दौर में मुझे फार्मा क्षेत्र सुरक्षित लगता है। इस क्षेत्र से मुझे काफी उम्मीदें हैं। वहीं दूसरी ओर रियल एस्टेट और धातु (मेटल) क्षेत्र से निवेशकों को फिलहाल दूर रहना चाहिए। चीन में प्रॉपर्टी क्षेत्र में मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। ऐसे में रियल एस्टेट क्षेत्र में अभी और गिरावट आ सकती है। (शेयर मंथन, 20 मई 2010)

Last Updated ( Thursday, 20 May 2010 10:00 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.