|
निफ्टी (Nifty) जल्दी ही बनायेगा नया शिखर |
|
|
अरविंद पृथी, वीपी, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग
बाजार मुझे यहाँ से मजबूत लग रहा है। हालाँकि छोटी अवधि में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है लेकिन लंबी अवधि के लिए बाजार में कोई दिक्कत नहीं है।
मुझे लगता है कि अगले हफ्ते कोल इंडिया (Coal India) की लिस्टिंग के मद्देनजर बाजार में बड़ी तेजी आ सकती है। कोल इंडिया के शेयर का सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छा-खासा हिस्सा (वेटेज) होगा। निफ्टी 2008 के उच्च स्तर 6357 को पार कर नया शिखर बना सकता है। बाजार में गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं है। यह गिरावट खरीदारी के नये मौके देती है। मुझे नहीं लगता कि निफ्टी 5900 के नीचे फिसलेगा। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कल भारी बिकवाली जरूर की है, लेकिन 1 दिन की बिकवाली से कोई निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है। अभी धातु शेयर मुझे ठीक लग रहे हैं और गिरावट पर इनमें खरीदारी की जा सकती है। वहीं सीमेंट क्षेत्र कमजोर लग रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज फिलहाल 1050 से नीचे फिसलता नहीं दिख रहा है। इसमें अभी और तेजी आ सकती है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 29 October 2010 09:35 )
|