|
निफ्टी (Nifty) 5700 के नीचे जाने पर बड़ी गिरावट |
|
|
सिमी भौमिक, तकनीकी विश्लेषक
बाजार मुझे यहाँ से कमजोर लग रहा है और निफ्टी के लिए आज का दायरा 5700-5850 के बीच रह सकता है।
छोटी अवधि में भी बाजार कमजोर ही दिख रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि जल्दी ही बाजार की तलहटी बन जानी चाहिए। हालाँकि निफ्टी अगर 5700 का स्तर निर्णायक तौर पर तोड़ देता है तो बाजार में गिरावट बढ़ेगी। वैसी स्थिति में निफ्टी 5550 तक जा सकता है। वहीं ऊपर की ओर निफ्टी फिलहाल 6000 से ऊपर निकलता नहीं दिख रहा है। लेकिन अगर खरीदारी टिकी रही तो 1-2 महीनों में निफ्टी नया शिखर बनाने की कोशिश कर सकता है। बाजार में इस समय तेज उतार-चढ़ाव दिख रहा है। ऐसे में घाटा काटने का स्तर (stop loss) तय किये बिना एक दिनी (Intraday) सौदे नहीं करने चाहिए। बैंकिंग क्षेत्र ने शुक्रवार को अच्छी वापसी की थी। ऐसे में इस क्षेत्र में घाटा काटने के स्तर तय करके खरीदारी की जा सकती है। वहीं रियल्टी शेयरों में बिकवाली की सलाह रहेगी। (Simi Bhaumik,Technical Analyst) (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 29 November 2010 09:19 )
|