Home जानकारों की राय नाम चुनें सिमी भौमिक 2850 को छूने की कोशिश कर सकता है निफ्टी
Banner
Banner
Banner
2850 को छूने की कोशिश कर सकता है निफ्टी Print E-mail

Simi Bhaumikसिमी भौमिक, तकनीकी विश्लेषक, सिमिभौमिक.कॉम

ऐसा लगता है कि हमारे शेयर बाजारों ने फिलहाल अपनी तलहटी पा ली है। शुक्रवार को जो तेजी दिखी थी, वह अभी कुछ समय तक बनी रह सकती है।

दरअसल प्रमुख सूचकांकों के दिग्गज शेयर पहले ही काफी गिर चुके थे। विश्व बाजार भी हाल के निचले स्तरों से एक वापसी दिखा रहे हैं। इसलिए अभी राहत वाली एक तेजी आ सकती है। भले ही यह मंदी के बाजार में आने वाली उछाल हो, लेकिन फिलहाल बाजार कुछ सुधरता लग रहा है।
ऊपर की ओर निफ्टी 2835-2850 को छूने की कोशिश कर सकता है। लेकिन उससे पहले 2785 के आसपास इसे एक बाधा मिलेगी, जिसे निर्णायक रूप से पार करने पर ही यह 2850 की ओर जा सकेगा। क्या यह इससे भी ऊपर जा सकता है? ऐसा संभव तो है, लेकिन अभी उन शिखरों की बात नहीं करना ही बेहतर है। नीचे की ओर निफ्टी को 2650-2635 के आसपास एक मजबूत सहारा मिलने की उम्मीद है।

Last Updated ( Monday, 16 March 2009 15:05 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.