Home जानकारों की राय नाम चुनें शेयर बाजार रखें नजर : यूनिटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (Unity Infraprojects), पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation), हिंडाल्को (Hindalco)..
Banner
Banner
Banner
रखें नजर : यूनिटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (Unity Infraprojects), पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation), हिंडाल्को (Hindalco).. Print E-mail

यूनिटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (Unity Infraprojects): कंपनी के बिल्डिंग डिवीजन को कुल 485 करोड़ रुपये के 2 ठेके मिले हैं।

कंपनी का ऑर्डर बुक इस समय 4,421 करोड़ रुपये का है।
टाटा ग्लोबल बेवरेजेज (Tata Global Beverages): कंपनी ने पेप्सिको इंडिया के साथ जो साझा कंपनी बनायी है, उसने अगले 5 सालों में 700 करोड़ रुपये का कारोबार करने का लक्ष्य रखा है। यह साझा कंपनी 2010 में बनायी गयी थी, जिसमें टाटा ग्लोबल और पेप्सिको की बराबर हिस्सेदारी है।
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation): कंपनी के बोर्ड ने अलग-अलग परियोजनाओं में कुल 7,210 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दी है।
अडानी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises): कंपनी 1.4 अरब आस्ट्रेलियाई डॉलर का कर्ज लेने के लिए कई बैंकों से बातचीत कर रही है। इस कर्ज के जरिये वह पिछले साल आस्ट्रेलिया में कोल टर्मिनल खरीदने के लिए जुटाये गये 2 अरब आस्ट्रेलियाई डॉलर के ब्रिज लोन को चुकता करेगी।
हिंडाल्को (Hindalco): तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा करीब 2% घट कर 450.69 करोड़ रुपये रहा। कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत से इसके मुनाफे पर असर पड़ा, हालाँकि इसकी बिक्री 11% बढ़ कर 6,647 करोड़ रुपये हो गयी।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2012)

Last Updated ( Friday, 10 February 2012 09:28 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.