|
जकार्ता कंपोजिट सूचकांक 1.2% ऊपर चढ़ा |
|
|
|
एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा। इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट सूचकांक बढ़त के साथ खुला।
फिर जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे इसकी मजबूती भी बढ़ती गयी। आखिरकार यह सूचकांक 31 अंक यानी 1.2% की मजबूती के साथ 2,657 पर बंद हुआ। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 0.52%, सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 0.18%, ताइवान वेटेड सूचकांक में 0.11%, हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 0.05% और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 0.05% की मामूली बढ़त रही। दूसरी ओर, जापान के निक्केई सूचकांक में 0.17% की हल्की कमजोरी रही। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में कमजोरी का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5:36 बजे ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक में 0.73%, फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.60% और जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.61% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 09 March 2010 17:46 )
|