|
रखें नजर: महिंद्रा एंड महिंद्रा, जीएसके, मैरिको, बिनानी सीमेंट.. |
|
|
|
महिंद्रा एंड महिंद्रा के बारे में खबर है कि वह रेनॉ के साथ कारों के लिए बने संयुक्त उपक्रम को खत्म कर सकती है।
जीएसके भारत में दवाइयों के दाम घटाने के साथ ही वैक्सीन के विकास में 430 करोड़ रुपये निवेश करेगी। मैरिको की दुबई में 4-5 काया क्लीनिक खोलने की योजना है। आईवीआरसीएल इन्फ्रा ने मौजूदा 1 शेयर पर 1 शेयर के बोनस के लिए रिकॉर्ड तिथि 19 मार्च तय की है। वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के बोर्ड की आज अहम बैठक है जिसमें राइट्स इश्यू के बारे में फैसला लिया जायेगा। बिनानी सीमेंट की संपत्ति कारोबार में भी उतरने की योजना है। आज के कारोबार के दौरान इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 10 March 2010 08:48 )
|