Banner
Banner
सत्यम का एडीआर लुढ़का Print E-mail

अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को भारतीय एडीआर में मिले-जुले रुझानों के बीच सत्यम कंप्यूटर्स की जमकर पिटाई हुई।

सत्यम कंप्यूटर्स के एडीआर में 5% से ज्यादा की गिरावट रही। सिफी के एडीआर में भी करीब 2% की कमजोरी रही। सोमवार को 6%  से ज्यादा उछलने वाले रीडिफ में 1.5% से ज्यादा की गिरावट रही। एमटीएनएल भी करीब 1% फिसल गया। इन्फोसिस में भी 0.65% की कमजोरी रही।
चढ़ने वाले शेयरों की बात करे तो सबसे आगे टाटा मोटर्स रहा। टाटा मोटर्स के एडीआर में 2.56% की मजबूती रही। पटनी कंप्यूटर्स में 2% से ज्यादा की तेजी रही। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में भी हल्की मजबूती रही। विप्रो भी 0.3% की हल्की बढ़त बनाने में कामयाब रहा। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2010)

Last Updated ( Wednesday, 10 March 2010 08:50 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner