|
हीरो होंडा के शेयर लुढ़के |
|
|
|
नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में हीरो होंडा के शेयर में गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1790.65 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है और सुबह 9:23 बजे यह 41.60 रुपये यानी 2.22% की कमजोरी के साथ 1828.90 रुपये पर है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 1870.50 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 2% की कमी आयी है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 500.11 करोड़ रुपये से घटकर 491.69 करोड़ रुपये हो गया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय 12% बढ़ी है। कंपनी की कुल आय 3871.64 करोड़ रुपये से बढ़कर 4350.03 करोड़ रुपये हो गयी। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 30 July 2010 09:30 )
|