|
इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) को 560 करोड़ रुपये का मुनाफा |
|
|
|
कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) का मुनाफा 34.6% बढ़ा है।
बैंक का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2011 की तिमाही में 560 करोड़ रुपये रहा है। पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2010 की इसी तिमाही में यह 416 करोड़ रुपये था। इस दौरान बैंक की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है और यह 4260 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2010 में इसकी कुल आय 3113 करोड़ रुपये रही थी। शेयर बाजार में इलाहाबाद बैंक के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में बैंक का शेयर 153.70 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में यह 0.76% की कमजोरी के साथ 155.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Monday, 30 January 2012 17:45 )
|