Home जानकारों की राय नाम चुनें कंपनियों की सुर्खियाँ टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जनवरी में 87,465 वाहन बेचे
Banner
Banner
Banner
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जनवरी में 87,465 वाहन बेचे Print E-mail

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की जनवरी महीने की बिक्री में 16% की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने इस दौरान 87,465 वाहन बेचे। घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स ने 70,475 के मुकाबले 80,382 गाड़ियाँ बेचीं। कंपनी की घरेलू बाजार में गाड़ियों की बिक्री में 14% की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 14% बढ़कर 45,713 हो गयी। पिछले साल जनवरी में कंपनी ने 40,263 व्यावसायिक वाहन बेचे थे। कंपनी की चर्चित कार नैनो (Nano) की बिक्री में 15% की वृद्धि हुई है। जनवरी में कंपनी ने 7,723 नैनो की बिक्री की। सूमो/सफारी/अरीवा की बिक्री में 38% की बढ़ोतरी हुई है। इंडिका की बिक्री में भी 9% की वृद्धि हुई है। इंडिगो की बिक्री में 10% बढ़ गयी।
निर्यात के मोर्चे पर जनवरी में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 7,083 गाड़ियाँ निर्यात की, जो पिछले साल जनवरी के 4,948 के मुकाबले 43% ज्यादा है।
शेयर बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 251.20 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में यह 2.22% की तेजी के साथ 249 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2012)

Last Updated ( Wednesday, 01 February 2012 15:45 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.