|
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का मुनाफा 22% घटा |
|
|
|
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel Ltd) ने नतीजों का ऐलान कर दिया है।
31 दिसंबर 2011 को खत्म तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1303 करोड़ रुपये से 22% घटकर 1011 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय 15,782 करोड रुपये से 17.3% बढ़कर 18,508 करोड़ रुपये हो गयी। शेयर बाजार में भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट का रुख है। नतीजों की खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 354.60 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 10:23 बजे कंपनी का शेयर 5.07% गिर कर 359.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Wednesday, 08 February 2012 10:30 )
|