Banner
बोश के मुनाफे में 68% की बढ़ोतरी Print E-mail

अक्टूबर-दिसंबर 2009 तिमाही में बोश लिमिटेड के लाभ में 68% बढ़ोतरी हुई है और यह 158.19 करोड़ रुपये हो गया है।

इससे पिछले साल की इसी अवधि में यह 94.22 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2009 में कंपनी की कुल आय 1479.25 करोड़ रुपये रही है, जबकि साल 2008-09 की इसी तिमाही में इसकी आमदनी 1059.42 करोड़ रुपये रही थी।
यदि कैलेंडर वर्ष 2009 के नतीजों की बात करें, तो कंपनी मुनाफे में कमी आयी है। कैलेंडर वर्ष 2009 के दौरान 590.65 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया, जबकि कैलेंडर वर्ष 2008 में इसका मुनाफा 633.87 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि कंपनी की सालाना कुल आमदनी कैलेंडर वर्ष 2009 में 4919.58 से बढ़ कर 5145.04 करोड़ रुपये हो गयी है। 
शेयर बाजार में आज बोश लिमिटेड के शेयर में कमजोरी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 0.87% गिर कर 4782 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2010)

Last Updated ( Friday, 05 March 2010 17:34 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner