Banner
नागार्जुन कंस्ट्रक्शंस को 1221 करोड़ रुपये के ठेके मिले Print E-mail

कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी नागार्जुन कंस्ट्रक्शंस को छह नये ठेके हासिल हुए हैं।

कुल मिला कर ये छहों ठेके 1221 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को दो ठेके हैदराबाद ग्रोथ कॉरीडोर की ओर से सड़क निर्माण परियोजना से संबंधित हैं, जो 647 करोड़ रुपये के हैं। इस काम को 30 महीने के भीतर पूरा किया जाना है। तीसरा ठेका महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, मुंबई से मिला है, जो कि 358 करोड़ रुपये का है। चौथी ठेका 99 करोड़ रुपये का है, जो कि एनटीपीसी से प्राप्त हुआ है। पाँचवाँ ठेका इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से प्राप्त हुआ, जो कि 63 करोड़ रुपये का है। छठाँ ठेका नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, त्रिपुरा से मिला है, जो 54 करोड़ रुपये का है।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख दिख रहा है। बीएसई में आज दोपहर 1.40 बजे कंपनी का शेयर 2.57% की मजबूती के साथ 163.50 रुपये पर है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 165.50 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2010)

Last Updated ( Monday, 08 March 2010 13:51 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner