|
एआरएसएस इन्फ्रा का 56 करोड़ रुपये का ठेका |
|
|
|
एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को एक नया ठेका मिला है।
यह ठेका 56 करोड़ रुपये का है। कंपनी को यह ठेका कॉमर्स एंड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, उड़ीसा सरकार से हासिल हुआ है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। इस खबर के आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 1222.40 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी और बीएसई में सुबह 10:47 बजे यह 0.73% की मजबती के साथ 1217.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 28 July 2010 10:52 )
|